November 2, 2026 9:41 pm

आगर मालवा: SAFE CLICK-2.0 अभियान के सातवें दिवस जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह से साइबर जागरूकता का संदेश, जिलेभर में विशेष जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित

दशहरा मैदान में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को साइबर सुरक्षा एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संदेश दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

*पेट्रोल पंपों, बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगभग 1,590 नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में किया गया जागरूक।*

 

 

पीएनपी न्यूज़ /रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

 

आगर मालवा /मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय SAFE CLICK-2.0 (सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन) अभियान के सातवें दिवस पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में जिलेभर में व्यापक साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आज प्रातः लगभग 10:30 बजे दशहरा मैदान, आगर में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के समापन एवं सम्मान समारोह में लगभग 300 नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में कलेक्टर प्रीति यादव, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, जनप्रतिनिधि भेरू सिंह चौहान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने जल संरक्षण के साथ-साथ बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने, किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करने तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में नागरिकों को जागरूक किया।

 

इसके उपरांत साइबर सेल, थाना आगर, बड़ौद, कानड़, सुसनेर, नलखेड़ा, महिला थाना, अजाक थाना तथा समस्त चौकियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लगभग 1,590 नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पेट्रोल पंपों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, मंडियों, सार्वजनिक स्थलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में व्यापक साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों, व्यापारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को UPI फ्रॉड, QR कोड स्कैम, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC, ऑनलाइन निवेश धोखाधड़ी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कस्टमर केयर, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड से बचाव के व्यवहारिक उपाय बताते हुए सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के संबंध में जानकारी दी। साथ ही साइबर सुरक्षा संबंधी पम्पलेट वितरित कर राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया भी समझाई गई।

 

इसी क्रम में एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव के निर्देशन में पीएम श्री कन्या हाई स्कूल, सोयतकला में छात्राओं एवं शिक्षकों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मोबाइल का सुरक्षित उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव, SAFE CLICK-2.0 अभियान एवं हेल्पलाइन 1930 के महत्व की जानकारी दी गई। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा माधव चौक, सोयतकला में साइबर अपराधों से बचाव पर आधारित प्रभावी लघु नाटिका प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया गया, जिसे नागरिकों द्वारा सराहा गया।

 

जिला पुलिस आगर मालवा नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी अज्ञात लिंक अथवा QR कोड को स्कैन न करें, OTP, UPI PIN, बैंकिंग अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। SAFE CLICK-2.0 अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में व्यापक साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें