November 2, 2026 8:49 pm

आंगनबाड़ी सेवाओं को मिली मजबूती: 1265 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र, 345 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन

लखीमपुर खीरी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के लिए सोमवार का दिन बेहद खास रहा। कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की गईं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ से आयोजित कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग भी देखी और सुनी गई। कार्यक्रम का सफल संयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) भारत प्रसाद ने किया कार्यक्रम में विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने 1265 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही 345 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन तथा 613 आंगनबाड़ी केंद्रों को फर्नीचर और प्री-स्कूल किट प्रदान की गई। वहीं जिले के 16 परियोजना कार्यालयों को आधार कार्ड पंजीकरण मशीन भी उपलब्ध कराई गई इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ से लखीमपुर खीरी में नवनिर्मित 66 आंगनबाड़ी भवनों का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी, विधायक योगेश वर्मा, डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि, डीपीओ भारत प्रसाद व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के संबोधन की लाइव स्ट्रीमिंग देखी विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण से जुड़े कार्यक्रमों की रीढ़ हैं। स्मार्टफोन मिलने से उन्हें डेटा अपडेट करने, योजनाओं की निगरानी करने और लाभार्थियों तक सेवाएं पहुंचाने में आसानी होगी। सरकार का उद्देश्य इस पहल के माध्यम से आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, ताकि बच्चों के पोषण, टीकाकरण और विकास से जुड़ी जानकारी समय पर दर्ज हो सके जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने नवनियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कंधों पर बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएं मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका बेहद अहम है। उनकी सहभागिता से बच्चों के सर्वांगीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण को बल मिलेगा जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने बताया कि जिले की 16 परियोजनाओं में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल 1406 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 1265 अभ्यर्थियों का चयन सहायिका पद पर किया गया है। सबसे अधिक 172 सहायिकाओं का चयन निधासन परियोजना में हुआ है, जबकि लखीमपुर और ईसानगर परियोजनाओं में क्रमशः 107 और 110 अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी गई है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी की 9 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र और 20 कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के पोषण व स्वास्थ्य में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और उन्हें यह जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ निभानी चाहिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें