मनोज कुमार हुलासगंज
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!हुलास गंज प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को आई सीडीएस की ओर से गोद भराई दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर गर्भवती महिलाओं को उपहार के रूप में पोषण की पोटली भी दी गई। जिसमें गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि शामिल थे। महिलाओं को उपहार स्वरुप पोषण की थाली भी दी गयी, जिसमें सतरंगी थाली व अनेक प्रकार के पौष्टिक पदार्थ शामिल थे। गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर और टीका लगाकर महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।गर्भवती महिलाओं को अच्छे सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गई। गौरतलब हो कि हर माह की 7 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह गोद भराई दिवस मनाया जाता है। गोद भराई रस्म में पोषक क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं अन्य महिलाओं ने भाग लिया। सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं के सम्मान में उसे चुनरी ओढ़ा उसे तिलक लगा और गर्भस्थ शिशु की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए गोद में पोषण संबंधी पुष्टाहार फल सेव, संतरा, बेदाना, दूध, अंडा देकर गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को आयरन की गोली खाने की सलाह दी। हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत वलीपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सेविका विभा कुमारी ने गोद भराई रस्म के साथ पुरे गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर पर्यवेक्षिका सीमा कुमारी ने गर्भवती महिलाओं के बेहतर पोषण के लिए आवश्यक निर्देश दिया।











