पत्रकार योगेश यादव:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अलर्ट रहें, कोई नई परंपरा न हो शुरू… ईद को लेकर DGP प्रशांत कुमार का सख्त निर्देश, कहा- ड्रोन कैमरे से हो निगरान डीजीपी प्रशांत कुमार ने अलविदा जुमे और ईद-उल-फितर पर नई परंपराओं पर सख्त प्रतिबंध और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं. उन्होंने ड्रोन कैमरे, फ्लैग मार्च और नियमित गश्त की जरूरत पर जोर दिया है.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को अलविदा जुमे की नमाज और ईद-उल-फितर के दौरान किसी भी नयी परंपरा पर सख्त प्रतिबंध लगाने और संवेदनशील क्षेत्रों में कड़ी निगरानी का बुधवार को निर्देश दिया. DGP ने निर्देश दिया है कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए, सतर्कता के लिए ड्रोन कैमरे तैनात किए जाएं और दंगा नियंत्रण उपायों को पूरी तरह से तैयार रखा जाए.
प्रशांत कुमार ने राज्य भर के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को जारी निर्देश में जोर देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था एक सुव्यवस्थित क्षेत्र और सेक्टर योजना पर आधारित होनी चाहिए. संवेदनशील और अत्यधिक संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाए, जिसमें मजिस्ट्रेट और वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती होनी चाहिए. उन्होंने आगाह करते हुए कहा कि किसी भी नयी परंपरा या प्रथा की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें शुरू करने के किसी भी प्रयास को तुरंत रोका जाना चाहिए
फ्लैग मार्च के दिए निर्देश
अधिकारियों को सांप्रदायिक हिंसा के आरोपी व्यक्तियों की सूची अपडेट करने और जहां आवश्यक हो वहां कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है. शांति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस को धार्मिक नेताओं और शांति समिति के सदस्यों से संपर्क करने और सद्भाव बनाए रखने में उनके सहयोग का आग्रह करने का काम सौंपा गया है. डीजीपी ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को प्रमुख स्थानों पर क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए ताकि पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित हो सके. पुलिस बल, पीएसी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया जाए.











