November 2, 2026 8:51 pm

अरदा चौक में युवा कांग्रेस टीम ने मासूम भव्या जोशी को दी श्रद्धांजलि।

अरदा। रजगामार क्षेत्र की मासूम भव्या जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अरदा चौक में युवा कांग्रेस टीम द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस के साथियों ने मासूम भव्या जोशी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने मासूम भव्या को न्याय दिलाने की मांग करते हुए इस मामले में उचित कार्रवाई की अपील की। युवाओं ने कहा कि मासूम बच्ची को न्याय मिलना चाहिए और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के साथियों ने एकजुट होकर न्याय की आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का अध्यक्षता दिनेश आदिले (सांसद प्रतिनिधि), शत्रुहन पटेल (जिला महासचिव), सदबीर निर्मलकर (अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रत्याशी), सौरभ आदिले (समाज सेवक), हेमलता कंवर (सचिव), नीरा बिंझवार, रमेश आदिले, दुबराज कंवर, छतकुमार, विकास यादव, धरम कंवर, पुरातनदास, योगेश यादव, दीपक प्रजापति, रीना पटेल, गणेश श्रीवास, अक्षय कुमार, रवि पटेल, मनीष श्रीवास, सिधु कुमार, बलराम दास, राखी कंवर, अनिल पटेल, राहुल कुमार, ज्वाला प्रजापति, द्वारिका दास, दीपक चौहान सहित सैकड़ो की संख्या में योग कांग्रेस की टीम उपस्थित थे। कोरबा से समाचार सार के साथ द्वारिका यादव की रिपोट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें