बदायूं। जिला अपराध निरोधक कमेटी के तत्वाधान में मोहल्ला कबूलपुरा रोड एक निजी मैरिज हॉल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खिजर अहमद पूर्व प्रधानाचार्य ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश कुमार उपाध्याय ने सहभागिता की सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक रजनीश कुमार उपाध्याय का पुष्प वर्षा कर एवं शाल उड़ाकर स्वागत किया गया ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कमेटी के जिला प्रभारी शमसुद्दीन शम्स ने होली की मुबारकबाद देते हुए कमेटी द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया तथा कमेटी के उद्देश्य को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह कमेटी 1938 से जेल मैनुअल के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्य कर रही है। और छोटे-मोटे आपसी झगड़ों में सुलह समझौता कराकर झगड़े को बड़ा रूप लेने से रोकती है।
उन्होंने कहा कि अपराध निरोधक कमेटी पुलिस व जनता के बीच की कड़ी है। कमेटी ने कहीं ना कहीं पुलिस व जनता के बीच की दूरी को कम करने का कार्य किया है।
मुख्य अतिथि सी ओ सिटी रजनीश कुमार उपाध्याय ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देता है। उन्होंने कमेटी के कार्यों को सराहते हुए कमेटी के सदस्यों को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के समारोह आपसी प्रेम सद्भाव और एकता को बनाए रखने में सहायक सिद्ध होते है।
अध्यक्षता करते हुए कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधानाचार्य मुहम्मद ख़िज़र अहमद ने कहा होली सामाजिक सौहार्द और आपसी प्रेम का संदेश देता है और होली रंगों की तरह ही समरस होने का संदेश देता है।
उन्होंने कहा जनपद में जिला अपराध निरोधक कमेटी जिला प्रभारी मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स के नेतृत्व में उनकी मेहनत और लग्नशीलता से लगातार मजबूत हो रही है। इसे और आगे बढ़ाने के लिए सभी लोग अपने स्तर से दो-दो सदस्य बनाएं जिससे संगठन और मजबूत हो सके। संचालन मीडिया प्रभारी इंतजार हुसैन ने किया
कोषाध्यक्ष डॉ नेत्रपाल सिंह सैलानी ने कहा
होली सिर्फ त्यौहार नहीं बल्कि पाप पर पुण्य की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का भी त्यौहार है
इस मौके पर आदिल हुसैन जकरिया, डॉ रामबाबू सिंह, शारिक खान, डॉ अशरफ अली, डॉ शबेनूर, शाहीन बेगम, अहमद नबी उर्फ भाई-भाई, उदय प्रताप उर्फ मुलायम सिंह यादव, उमेश चंद्र खटीक, शेषपाल, आस मोहम्मद, शरीफ, शब्बू उर्फ शब्बन, टिंकू उर्फ आलम, पप्पू शर्मा, सूरज कश्यप, विक्की सागर, दिनेश सागर, दानिश हुसैन, नफीस अहमद, डॉ रूमान खान, उसैदुल हक, मुहम्मद जाहिद, सगीर अली, मुन्ने खां, तारिक आदि मौजूद रहे।
बदायूं से संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव रिपोर्ट
पी०एन० पी० न्यूज बदायूँ उत्तर प्रदेश 8077776070











