रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*नगर परिषद से साठ-गांठ कर जिले का नामी बदमाश महिला अपराध समेत तीन अन्य मामलों के आरोपी ने किया अतिक्रमण जिस पर मेहरबान नगर परिषद और राजस्व विभाग के जिम्मेदार, विधायक के आवास और संघ कार्यालय से चंद कदम दूर यह खतरनाक हाल!*
नोटो की खनक में मऊगंज में सिर के बल डांस करने वाले राजस्व और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ क्या कलेक्टर मऊगंज करेंगे कार्यवाई ?
जिन्होंने पशु चिकित्सालय के सामने की भूमि पर अतिक्रमणकारियों से घूंस लेकर करवाया अतिक्रमण इसी की ओट पर शाम ढलते ही बदमाशों की शुरू हो जाती धमाचौकड़ी और नशे का कारोबार भाजपा विधायक और संघ कार्यालय के चंद कदम दूर में बना दिया प्रशासन ने खतरनाक हाल सर्व विदित है की चाक मोड़ पर गांजा कोरेक्स का अवैध कारोबार फल फूल रहा है!
चाट समोसे की दुकान सहित अन्य कारोबार का बोर्ड लगा कर गांजा कोरेक्स का अवैध और प्रतिबंधित कारोबार चाक मोड़ के विटनरी ग्राउंड के परिसर में अवैध कब्जा जमाकर प्रतिबंधित कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है!
एक तरफ जहां पूरे मऊगंज का अतिक्रमण गिराया गया यहां तक की नगर परिषद अध्यक्ष खुद नगर का अतिक्रमण गिराने में मोर्चा संभाल रखा था लेकिन विटनरी की जमीन पर अवैध कब्जे को हटाने को लेकर चुप्पी साध लिए!
*दाल में कुछ काला या फिर पूरी दाल ही काली?*
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विटनरी परिसर में अवैध कारोबार से हर महीने होने वाली मोटी कमाई का अदना सा हिस्सा नगर परिषद तक पहुंच रहा है! जिसके चलते पशु चिकित्सालय के सामने का अतिक्रमण नहीं ढहाया गया! पशु चिकित्सालय में पदस्थ डॉ द्वारा बताया गया की अतिक्रमण की हुई जमीन नगर परिषद की है! जिसके चलते कई बार लिखित शिकायत देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई!
*गांजा कोरेक्स और मछली की सजती है दुकानें!*
*भय के माहौल से गुजर रहे विद्यार्थी!*
वैसे तो सूबे की मोहन सरकार के द्वारा खुले में अंडे सहित मांस मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने आदेश जारी कर दिया था! लेकिन मऊगंज में चाहे मुख्यमंत्री हो या जिला कलेक्टर किसी का आदेश कोई मायने नहीं रखता!
विटनरी परिसर के सामने अवैध अतिक्रमण के चलते बरसात में भयंकर जल भराव होता है पशु-चिकित्सकलाय सहित संस्कार वैली विद्यालय और वार्ड क्रमांक 03 में जाने वाला प्रमुख मार्ग प्रतिवर्ष अवैध अतिक्रमण के चलते अवरूद्ध होता रहा है! वार्ड वासियों सहित विद्यालय प्रबंधन और पशु-चिकित्सकालय द्वारा अतिक्रमण को लेकर कई बार आवेदन देने पर भी आजतक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया! नगर परिषद का पूरा अमला आज तक कुंभकर्णी निद्रा में है!











