November 2, 2026 7:58 pm

अनपरा, सोनभद्र: हिंडाल्को रेनुसागर ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किए सब्जी के बीज।

जिला ब्यूरो चीफ संजीव कुमार सिंह सोनभद्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनपरा, सोनभद्र।  हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में एवं हेड एचआर आशीष पांडेय के दिशा निर्देशन से हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सब्जी बीज वितरण कार्यक्रम क्षमता विकास केंद्र रेनुसागर में आयोजित किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को पालक, मूली, धनिया, फूलगोभी, पत्तागोभी, टमाटर एवं प्याज सहित विभिन्न रबी फसल की सब्जियों के गुणवत्तापूर्ण बीज वितरित किए गए।

कार्यक्रम में हिंडाल्को रेनुसागर के अधिकारी सदानन्द पांडेय ,संतोष श्रीवास्तव,बलवंत सिंह एवं सुधांशू लेखराज ने संयुक्त रूप से इस पहल में जुड़ कर महिला किसानों की सराहना की। उन्होंने महिलाओं से सब्जी उत्पादन एवं उससे होने वाली आय के संबंध में चर्चा की। साथ ही, खेत की तैयारी, बीजों के उचित उपयोग, उन्नत कृषि तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य, जल संरक्षण एवं जैविक खेती के महत्व की जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में सीएसआर रेनुसागर की पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वहीं, लाभार्थी महिलाओं ने बताया कि वे सब्जियों का उत्पादन कर बाजार में बिक्री करती हैं, जिससे प्रतिदिन लगभग 300 से 400 रुपये तक की आय अर्जित हो जाती है। इस आय से वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी करने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंडाल्को रेनुसागर के ग्रामीण विकास प्रमुख संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल बीज वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी राजनाथ यादव एवं शिवम पाठक का सराहनीय योगदान रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें