November 5, 2026 1:58 am

महाशिवरात्रि पर्व को लेकर एसपी खीरी ख्याति गर्ग ने गोला गोकर्णनाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का किया व्यापक निरीक्षण

लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में आज दिनांक 09 फरवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग द्वारा थाना गोला क्षेत्र अंतर्गत विश्वप्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों का गहन निरीक्षण किया गया। एसपी ने मंदिर परिसर में मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी एवं अन्य सुरक्षा उपायों की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महाशिवरात्रि के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एसपी खीरी ने मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करें तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न होने दें। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहे, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिला श्रद्धालुओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की सुविधा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, सहायता केंद्र, आपातकालीन सेवाएं और प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधाएं भी सक्रिय रखी जाएं ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कंट्रोल रूम को पूरी तरह सक्रिय रखते हुए लगातार निगरानी की जाए और सोशल मीडिया पर भी सतत नजर रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या गलत सूचना फैलने से रोका जा सके निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने पर जोर देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि पर्व श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा बड़ा आयोजन है, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की चूक स्वीकार्य नहीं होगी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें