November 6, 2026 9:42 pm

भोपाल: हित रक्षक संघ की मध्य क्षेत्र कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न.

भोपाल जिला ब्यूरो कमलेश देवानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल-दिनांक 5.11.2026 को हित रक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता, प्रदेश सचिव श्री सुनील गार्गव,प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री डी के डाले भोपाल शाखा अध्यक्ष श्री बी आर मानकर एवं विधि सलाहकार श्री व्ही के शुक्ला तथा कंपनी सी जी एम (एच आर)श्री शर्मा, एडिशनल डायरेक्टर (फाइनेंस) श्री भावे, डी जी एम श्री रवि शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के मध्य द्विपक्षीय बैठक संपन्न हुई.

इस बैठक में पेंशन की शासकीय गारंटी सहित ट्रेजरी से भुगतान ,केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित दर एवं तिथि से महंगाई राहत का भुगतान, दिनांक 1.1.2024 से ग्रेच्युटी की सीमा 25 लाख करने,मध्य प्रदेश सिविल सर्विस पेंशन रूल्स 2026 को एडॉप्ट करने, वर्क चार्ज सर्विस पीरियड को हायर पे स्केल हेतु गणना करने, चतुर्थ उच्च वेतनमान को वर्ष 2016 से लागू कर 5 साल के अंतराल पीरियड की शर्त हटाने, पेंशनर्स को 32 महीने और 27 महीने वेज रिवीजन का एरियर्स देने, कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना की कमियों को दूर कर अविलंब फंड रिलीज करने, रीइंबर्समेंट का भुगतान शीघ्र करने, को पे की सुविधा लागू करने,सुदूर क्षेत्र तथा अन्य प्रदेशों में नेटवर्क हॉस्पिटल बढ़ाने, बिना नेटवर्क वाले अस्पताल में ट्रीटमेंट कराने पर अस्पताल को भुगतान की गारंटी देने आदि,30 जून एवं 31 दिसंबर को देय इंक्रीमेंट एवं एरियर्स का भुगतान सुप्रीम कोर्ट के आदेश अनुसार करने, अकुशल श्रमिक, लाइन परिचारक 3 एवं केडर परिवर्तन कर नियुक्त कर्मचारी का सेवा काल हायर पे स्केल में गणना करने, आयु के 80 में वर्ष प्रारंभ होते ही अतिरिक्त पेंशन का भुगतान करने, वर्ष में एक बार पेंशनर्स दिवस आयोजित करने, रीजन स्तर पर नियमित रूप से बैठक करने, कम्यूटेशन पेंशन रिकवरी वित्त विभाग के परिपत्र अनुसार ही करने, पेंशनर्स को कोर्ट केस करने हेतु बाध्य करने की प्रवृत्ति त्याग स्वयं निर्णय कर निराकरण करने, वेलफेयर सेंटर व संगठन के कार्यालय आवास का समुचित रखरखाव करने, पेंशन भुगतान का एक ही सिस्टम लागू करने, लाइफ सर्टिफिकेट हेतु संभागीय/ सर्किल स्तर पर कैंप लगाने, पैनल एडवोकेट हेतु विभागीय सेवानिवृत्त एडवोकेट की अनुभव सीमा 7 वर्ष से घटाकर 3 वर्ष करने,पे स्लिप में कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस हेड में ही अंशदान दर्शाने, अनुकंपा नियुक्ति वाले कर्मचारियों को नियमित करने, कार्यालय सहायक की वेतन विसंगति दिनांक 1.4.1989 से सुधार कर एरियर्स का शीघ्र भुगतान करने आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई है. कंपनी स्तर पर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया है . इस बैठक के मिनट्स प्राप्त होने पर सार्वजनिक किए जाएंगे. हित रक्षक संघ की दिनांक 06.11.2026 को जबलपुर में ट्रांसमिशन कंपनी के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक है शेष कंपनियों के साथ भी शीघ्र ही बैठकें होंगी. हित रक्षक संघ पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु लगातार सक्रिय है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें