November 6, 2026 8:44 pm

अमेठी में गूंजा व्यापार और विकास का संदेश: राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया ‘उषा प्ले मार्ट’ शोरूम का भव्य उद्घाटन

जिला ब्यूरो मारूफ अहमद अमेठी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अमेठी क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को और मजबूती देते हुए गुरुवार, 5 नवंबर को ‘उषा प्ले मार्ट’ शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस नए प्रतिष्ठान का उद्घाटन उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं लोकप्रिय तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपने कर-कमलों से फीता काटकर किया व्यापार जगत में उत्साह और उमंग का माहौल

कार्यक्रम के दौरान उद्घाटन स्थल पर भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रतिष्ठान के संचालक शिवम जायसवाल को इस नई व्यावसायिक शुरुआत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय स्तर पर व्यापार को बढ़ावा मिलता है और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं।

दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थितइस भव्य उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई विशिष्ट लोग शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह , अशरफ प्रधान ,भास्कर सिंह समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने प्रतिष्ठान के उज्जवल भविष्य की कामना की और संचालक शिवम जायसवाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। उद्घाटन के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में इस नए शोरूम को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें